अन्य

हमने पॉवरप्ले में ही मैच गंवा दिया था: शुभमन गिल

jantaserishta.com
26 May 2025 8:32 AM IST
हमने पॉवरप्ले में ही मैच गंवा दिया था: शुभमन गिल
x
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स से अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में रविवार को 83 रन से मिली हार के बाद कहा कि उन्हें लगता है कि टीम ने पॉवरप्ले में ही मैच गंवा दिया था।
चेन्नई ने पांच विकेट पर 230 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद गुजरात को 18.3 ओवर में 147 रन पर थाम लिया। गुजरात की टीम इस मुकाबले में शीर्ष दो में जगह बनाने के इरादे से उतरी थी लेकिन चेन्नई ने उसे पांचवीं हार का स्वाद चखा दिया। गुजरात की 14 मैचों में यह पांचवीं हार रही जबकि चेन्नई ने 14 मैचों में चौथी जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया।
गिल ने मैच के बाद कहा,''मुझे लगता है कि पावरप्ले में ही हमने मैच गंवा दिया था। उसके बाद हमारी टीम वापसी नहीं कर पाई। दबाव वाली परिस्थितियों में हम हमेशा शांत रहना चाहते हैं लेकिन आज के मैच में हम ऐसा नहीं कर पाए।'' गुजरात ने पॉवरप्ले में ही 30 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
उन्होंने कहा,'' मिडिल ओवर्स में हमेशा कम रन देने होते हैं। हालांकि पिछले कुछ मैचों में हम मिडिल ओवर के दौरान गेंदबाजी करते हुए, विपक्षी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बाकी आने वाले मैचों के लिए हमारी टीम का मूड काफी अच्छा है। मैंने मोहाली में काफी क्रिकेट खेला है। एकबार फिर से वहां जाना, मेरे लिए अच्छा अहसास है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story