अन्य

विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया : कपिल मिश्रा

jantaserishta.com
23 March 2025 8:43 AM IST
विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया : कपिल मिश्रा
x
चंडीगढ़: दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। बिहार दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत बिहार की गौरवशाली संस्कृति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता ने कहा कि बिहार दिवस का आयोजन पूरे देश में शानदार तरीके से हो रहा है।
कपिल मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विजन है कि हर भाजपा मुख्यालय में बिहार दिवस का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जाए। मैं चंडीगढ़ आया हूं। यहां जो ऊर्जा और उत्साह लोगों में देखने को मिला है, वह अद्भुत है। मैं समझता हूं कि बिहार एक समय में अंधकार और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था। लेकिन, आज बिहार उस दौर से बाहर निकल चुका है। पीएम मोदी का विकसित बिहार का जो सपना है, उसे हम लोग पूरा करने का काम करेंगे। यही संकल्प हम लोग ले रहे हैं।"
बिहार दिवस को लेकर कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "चाणक्य की नीति, आर्यभट्ट का आविष्कार, महावीर का तप, बुद्ध का ध्यान, जिसने नालंदा जलते देखा, लेकिन ज्ञान की मशाल बुझने नहीं दी, बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं। शौर्य, संस्कृति और संघर्ष की गाथा है। आप सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
पंजाब में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी पर कपिल मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली को लूटने का काम किया, जो लोग भ्रष्टाचार के कारण जेल गए, जिन्हें दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया, वे अब पंजाब को लूटने के लिए पंजाब भेजे गए हैं। पंजाब की जनता यहां भी इनके लूट के इरादों का पर्दाफाश करेगी।
कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में "चोरों की मंडली" सत्ता से बाहर है। दिल्ली की स्थिति काफी बदल गई है और आगे भी बदलेगी। काम करने वाले लोग जनता के बीच में हैं। दिल्ली का बजट दिल्ली के लोगों के सुझाव पर आधारित होगा। हमारी सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे किए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story