अन्य

हम तीन साल से महिला आयोग का पालन पोषण कर रहे हैं, भ्रष्टाचार की खबर सुनना दुखद : रेनू भाटिया

jantaserishta.com
16 Dec 2024 8:12 AM IST
हम तीन साल से महिला आयोग का पालन पोषण कर रहे हैं, भ्रष्टाचार की खबर सुनना दुखद : रेनू भाटिया
x
फरीदाबाद: हरियाणा में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और सोनिया अग्रवाल और उनके कार के ड्राइवर कुलबीर को शनिवार को राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि दुख की बात है कि महिला आयोग में इस तरह की बात सामने आई है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह वाकई बहुत दुखद है। मैं कल अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में थी, जब मुझे अचानक कॉल्स आने लगीं और मुझे इस मामले के बारे में पता चला। मुझे अफसोस है कि पिछले तीन सालों से हम महिला आयोग को एक बच्चे की तरह पालन-पोषण कर रहे थे, उसे मजबूत बना रहे थे और हर बेटी की आवाज को सुनने की कोशिश कर रहे थे। अचानक मुझे यह सुनने को मिला। यह वाकई दुखद है, लेकिन अगर एंटी करप्शन ने इस मामले को लिया है और उसमें कुछ निकला है, तो हमें यह मानना पड़ेगा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य प्रतिशत सहिष्णुता रखती है। भ्रष्टाचार के लिए कोई सहिष्णुता नहीं होगी। हम खुद इसे लेकर बहुत सख्त हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो यह शर्मनाक है, एंटी करप्शन की टीम जो कार्रवाई कर रही है, उसका हमें इंतजार करना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हमने पिछले तीन वर्षों में प्रयास किया है कि हर एक मामले को सुना जाए। आज तक 12,500 से ज्यादा मामलों को सुना गया है और हमारे पास एक भी लंबित मामला नहीं है। हर रोज नए मामलों का सामना करना पड़ा। हम कोशिश करते हैं कि उन्हें ईमानदारी से और पारदर्शिता से हल किया जाए। हर किसी का काम करने का तरीका अलग है, लेकिन मैंने आज खुद एक सदस्य और एक चेयरपर्सन को आमने-सामने बिठाकर उनकी बातें ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के रूप में सुनीं, ताकि ना तो कोई अपनी बात से मुकर सके और न ही हम पर कोई आरोप लगाया जा सके। मुझे लगता है कि पारदर्शिता से काम करना बेहतर है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story