अन्य
एनआईए के अधिकारियों को हमने दिए सभी दस्तावेज, जब्त किए हुए पैसे बैंक का लोन: मनोरमा देवी
jantaserishta.com
20 Sept 2024 10:17 AM IST

x
गया: जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की छापेमारी (19 सितंबर) लगभग 20 घंटे तक चली। इसके बाद मनोरमा देवी ने कहा कि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज साझा कर दिए हैं और जांच में पूरा सहयोग किया है।
19 सितंबर को हुई छापेमारी में एनआईए की टीम ने पांच जगहों पर रेड की। जिनमें से दो से मनोरमा देवा का नाम जुड़ा है। इसमें से एक उनका गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित आवास और दूसरा बोधगया स्थित प्लांट था। सभी दस्तावेजों को खंगाला। तलाशी के बाद एनआईए ने प्रेस रिलीज जारी किया। जिसमें बताया गया है कि रेड में 4 करोड़ 3 लाख रुपए, 10 हथियार, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
वहीं, एनआईए की छापेमारी को लेकर मनोरमा देवी का कहना है कि, हमको कुछ मालूम नहीं था। एनआईए की टीम की ओर से सुबह छह बजे मेरे आवास पर छापेमारी हुआ। एनआईए के अधिकारियों को हमने सभी दस्तावेज दे दिया है। हम राजनीति भी करते हैं, मेरा व्यापार भी चलता है, मेरा होटल भी है, मेरा ठेकेदारी भी है। इससे जुड़े हुए पेपर हमने एनआईए के अधिकारियों को दे दिया।
मेरे पास जो पैसा है, उसके दस्तावेज हमारे पास मौजूद है। जो पैसा रखा गया था, वो काम कर रहे लेबर को देने के लिए रखा गया था। कितना पैसा है, इस बात की जानकारी मेरे पास मौजूद नहीं है। जो रुपये छापामारी के दौरान जब्त किए गए हैं, वे बैंक से लोन लिए गए थे, उसका पूरा हिसाब किताब है, जिसका डिटेल हमारे चार्टर्ड अकाउंटेंट दे देंगे। वहीं हथियार हमारे गार्डों के हैं, उसके भी कागजात हमारे पास मौजूद हैं। जब्ती सूची पर हमने साइन किया है। उन्होंने जो दस्तावेज मांगे और जहां उन्होंने सिग्नेचर करने के लिए कहा, वहां हमने कर दिया। एनआईए के जांच में हमने पूरा सहयोग किया।
दरअसल मनोरमा देवी के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई नक्सली गतिविधियों से तार जुड़े होने के सुराग मिलने के बाद की गई है। इस मामले में पुलिस ने 7 अगस्त 2023 को केस दर्ज किया था। जिसके बाद इस केस को एनआईए ने अपने हाथ में लिया था। सितंबर 2023 में फिर से इस मामले में केस दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





