अन्य
हमने पहले ही कहा था : युद्ध विराम प्रस्ताव को लेकर पुतिन की प्रतिक्रिया पर भड़के जेलेंस्की
jantaserishta.com
15 March 2025 8:46 AM IST

x
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को प्रस्तावित युद्ध विराम पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अस्पष्ट प्रतिक्रिया की निंदा की और इसे ‘बहुत चालाकी पूर्ण शब्द’ बताया।
बता दें पुतिन ने युद्ध विराम के अमेरिका के प्रस्ताव का ‘सैद्धांतिक रूप’ से समर्थन लेकिन साथ ही कुछ स्पष्टीकरण मांगे और कुछ शर्तें भी रख दी।
जेलेंस्की ने कहा, "हम सभी ने सुना है...युद्ध विराम के विचार पर पुतिन के पूर्वानुमानित और बहुत चालाकीपूर्ण शब्द।"
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "हम ऐसी शर्तें नहीं रखते जो किसी भी चीज को जटिल बना दें। रूस ऐसा करता है। हमने हमेशा कहा है, केवल रूस ही है जो चीजों को खींचेगा।"
जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी राष्ट्रपति प्रस्ताव को लेकर ‘वास्तव में इनकार की तैयारी कर रहे हैं’ हालांकि वह ‘राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे यह कहने से डरते हैं कि वह इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन की प्रस्ताव पर पूर्वशर्तों से कुछ काम नहीं करेगा और यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा।
वाशिंगटन के युद्ध विराम समझौते पर पुतिन ने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाए जाने की जरुरत है और किसी भी समझौते को संघर्ष के मूल कारणों को संबोधित करना चाहिए।
पुतिन ने क्रेमलिन में मीडिया कहा, "हम शत्रुता समाप्त करने के प्रस्तावों से सहमत हैं। यह विचार अपने आप में सही है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं।"
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "लेकिन हम मानते हैं कि विराम ऐसा होना चाहिए जिससे दीर्घकालिक शांति हो और इस संकट के मूल कारणों को समाप्त किया जा सके।"
पुतिन ने कहा कि कई मुद्दों को स्पष्ट करने की जरुरत। उन्होंने युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया।
मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद कीव ने युद्ध विराम प्रस्ताव को स्वीकारने की घोषणा की थी।
फरवरी 2022 में रूसी सेना ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने का आक्रमण किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





