अन्य
आम बजट से युवाओं में खुशी की लहर, कहा - रोजगार मिलना होगा आसान
jantaserishta.com
24 July 2024 8:54 AM IST

x
करनाल: केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को संसद में पेश बजट से युवाओं में खुशी की लहर है। हरियाणा के कुछ युवाओं ने आईएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए सरकार की पहल अच्छी है।
राहुल ने कहा कि इस बजट से कॉलेज के छात्रों को ज्यादा फायदा होगा। इंटर्नशिप के दौरान प्रोत्साहन मिलने से युवाओं को रोजगार मिलना आसान होगा। रोजगार पाकर युवा देश के विकास में भागीदार बनेंगे।
आशिता ने कहा कि युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान खर्च के लिए पैसे की जरूरत होती है। इस योजना से युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और यह प्रोत्साहन राशि रोजगार पाने में मदद करेगी। अगर सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए लोन देती है तो गरीब बच्चे भी आगे बढ़ सकेंगे। कुछ जगहों पर युवाओं को इस बजट से काफी फायदा मिल रहा है।
आदित्य गिरि ने कहा कि अगर युवाओं को पेड इंटर्नशिप मिलती है तो इससे वे स्वतंत्र और कुशल बनते हैं, जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उद्योग में आसानी से टिक सकते हैं।
काजल ने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप और जॉब को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। अगर सरकार इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को प्रोत्साहन देती है तो युवाओं को काफी हुनरमंद बनने का मौका मिलेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार शीर्ष 500 कंपनियों में पांच साल में एक करोड़ युवाओं को 12 महीने का इंटर्नशिप प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी, जिसमें 5,000 रुपये प्रति माह का इंटर्नशिप भत्ता और 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता शामिल होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





