अन्य
बारिश के बाद महरौली बदरपुर रोड पर जलभराव, यातायात प्रभावित
jantaserishta.com
13 Sept 2024 10:59 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में गुरुवार रात से जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह भी राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति हो गई।
महरौली बदरपुर रोड पर भारी के बाद जल भराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते एशियन मार्केट महरौली बदरपुर रोड पर 2 से 3 फीट पानी जमा हो गया। इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा। यातायात प्रभावित होने से गाड़ियां सड़कों पर रेंगती हुई नजर आ रही हैं। लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलना भी मुश्किल हो गया है।
सड़कें खस्ताहाल हैं और लोगों को अनहोनी का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने आईएएनएस से बातचीत में प्रशासन की अनदेखी पर रोष जाहिर किया। दिल्ली की आप सरकार से लोग खफा दिखे। अस्पताल जा रहे एक शख्स ने कहा कि सड़क पर इतना पानी भर गया है कि यहां चलना मुश्किल हो गया है। कहीं आने जाने के लिए कोई साधन भी नहीं मिल रहा है। मुझे अस्पताल जाना है, मगर ऐसे हालात में मैं कैसे पहुंच पाऊंगा?
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि इस सड़क का हर बारिश में यहीं हाल होता है। यहां घुटनों से ऊपर तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में काम पर जाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही है।
गुरुवार देर शाम से हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा तो कर दिया है लेकिन ओवरफ्लो हो रही नालों ने लोगों को संशकित कर दिया है। बीमारियों का डर भी सताने लगा है।
बता दें कि जिस रोड पर जल भराव हुआ है वो मुख्य मार्ग है जहां से हजारों लोग गुजरते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





