अन्य
पटना में बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा
jantaserishta.com
9 Aug 2024 4:02 PM IST

x
पटना: बिहार की करीब सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कोसी, बागमती, गंडक और गंगा नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचे और कंगन घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के कंगन घाट, काली घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने अशोक राजपथ को जेपी गंगा पथ से मिलाने वाले कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन एप्रोच रोड की भी जानकारी ली और तेजी से निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए अलर्ट रहने और सारी तैयारी पूर्ण रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त-सह-जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी साथ रहे। बता दें कि गंगा नदी पटना के गांधी घाट और भागलपुर जिले के कहलगांव में लाल निशान के ऊपर पहुंच गई है। नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि के बाद कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी में उफान से दियारा की सात पंचायतों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे गंगा नदी से सटे गांवों के लोग डरे-सहमे हुए हैं। जल संसाधन विभाग के मुताबिक प्रदेश की सभी नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





