
x
पिनाहट: पिनाहट में चंबल नदी उफान पर है। कोटा बैराज से छोड़े 1.36 लाख क्यूसेक पानी के साथ ही मंगलवार रात चंबल नदी का जलस्तर 124.9 मीटर के पार पहुंच गया है। जबकि, यहां पर बाढ़ की चेतावनी का निशान 127 मीटर है। अगले 24 घंटे में चंबल नदी का जलस्तर 3 से 4 मीटर बढ़ने की उम्मीद है।
ऐसे में नदी किनारे बसे गांव में रहने वाले लोगों से जिला प्रशासन के द्वारा अपील की जा रही है कि वह नदी किनारे न जाएं। वहीं, बाढ़ की आशंका और चेतावनी के बीच ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर जाना शुरू कर दिया है।
क्योंकि जैसे-जैसे चंबल नदी का जलस्तर बढ़ेगा, बाढ़ का पानी लोगों के खेतों से होते हुए उनके घरों को ले डूबेगा। वहीं, बाढ़ के खतरे के बीच गांवों में मगमच्छ भी आ सकते हैं। इस तरह की शंकाओं ने ग्रामीणों को डरा रखा है।
चंबल नदी में बढ़े जलस्तर और बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन की ओर से एक टीम चंबल के आसपास के गांवों के हालात पर नजर बनाए रखने के लिए रवाना कर दी गई है। प्रशासन के द्वारा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह पल-पल की अपडेट देते रहें।
24 घंटे में अगर चंबल नदी का जलस्तर बढ़ता है तो इसका सीधा असर नदी से सटे 38 गांव के कई परिवारों पर होगा।
चंबल नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्टीमर सेवा बंद कर दी गई है। वहीं, बुधवार को जिला प्रसाशन के सख्त हिदायत के बाद भी नदी किनारे कुछ लोग पानी का जलस्तर देखने के लिए पहुंचे। वीडियो में साफतौर पर देखने को मिल रहा है कि चंबल नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





