
x
नई दिल्ली: भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में जल संकट बरकरार है और दिल्ली की जनता अब त्राहिमाम कर रही है। दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना ने दिल्ली के जल मंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज से मुलाकात के बाद एक पत्र जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि दिल्ली में पानी तो भेजा जा रहा है लेकिन इसकी बर्बादी लीकेज और चोरी के चलते हो रही है। जिसकी वजह से दिल्ली वालों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली के जल मंत्री आतिशी ने एक लेटर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बताया कि एलजी की इस कंप्लेंट से पहले ही दिल्ली के अधिकारी वॉटर पाइपलाइन में लीकेज और अन्य बातों की जांच कर रहे हैं और उसकी रोजाना समीक्षा भी हो रही है।
जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि 30 मई को भीषण गर्मी की स्थिति और पानी की मांग में वृद्धि के मुद्दे पर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि 5 जून से प्रत्येक जोन में एडीएम/एसडीएम स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही तहसीलदारों की एक टीम भी तैनात की जाएगी। अन्य अधिकारी पानी के टैंकरों की व्यवस्था और पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम के रूप में कार्य करेंगे।
पत्र के मुताबिक, मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ये टीमें जल स्रोतों से हमारे जल उपचार संयंत्रों और डब्ल्यूटीपी से प्राथमिक यूजीआर तक मुख्य जल वितरण नेटवर्क की निगरानी और निरीक्षण करेंगी। ये टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख पाइपलाइनों का निरीक्षण करेंगी कि किसी भी पाइपलाइन में कोई रिसाव नहीं है और यदि कोई रिसाव है, तो उसे 12 घंटे के भीतर ठीक किया जाना चाहिए। पानी की कमी के इस समय में पानी की एक भी बूंद बर्बाद नहीं की जा सकती।
पत्र में आगे लिखा गया है कि प्रत्येक त्वरित प्रतिक्रिया टीम द्वारा इस संबंध में किए गए सभी निरीक्षणों की एक रोजाना रिपोर्ट प्रतिदिन शाम 5 बजे तक मुख्य अधिकारी के कार्यालय में जमा की जानी है। इस पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मतलब है कि दिल्ली सरकार की जल मंत्री यह बताना चाहती है कि पानी के लीकेज और बर्बादी को रोकने के लिए उन्होंने पहले ही टीमों का गठन कर दिया है और मिल रही शिकायत के आधार पर कार्रवाई भी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





