अन्य

मंत्री बनने के बाद पटना पहुंचे गिरिराज सिंह का जोरदार स्वागत, तेजस्वी यादव पर कसा तंज

jantaserishta.com
15 Jun 2024 11:46 AM IST
मंत्री बनने के बाद पटना पहुंचे गिरिराज सिंह का जोरदार स्वागत, तेजस्वी यादव पर कसा तंज
x
पटना: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा के नव निर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना पकड़ा दिया, वही आज बोल रहे हैं।
नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सिंह शनिवार को पहली बार पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर हवाई अड्डे पर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर बिहार का विकास करेंगे।
पटना पहुंचने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधा और कहा कि उन लोगों को जनता ने झुनझुना दिखा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को आठ मंत्रियों के सहारे विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर किसान, मजदूर, बुनकरों के विकास के काम करेंगे। यही लक्ष्य है।"
उन्होंने जनता को इसके लिए बधाई भी दी। विपक्ष के नेता तेजस्वी के यादवों की हत्या किए जाने के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। विपक्ष के ज्यादा दिनों तक सरकार नहीं चलने के बयान पर कटाक्ष करते हुए टेक्सटाइल विभाग मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना पकड़ा दिया, वही आज बोल रहे हैं।
भाजपा के 'फायर ब्रांड' नेता माने जाने वाले गिरिराज सिंह हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से चुनाव जीते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story