अन्य

सर्वसम्मति से पास होगा वक्फ संशोधन बिल: जगदंबिका पाल

jantaserishta.com
22 Sept 2024 9:18 AM IST
सर्वसम्मति से पास होगा वक्फ संशोधन बिल: जगदंबिका पाल
x
नई दिल्ली: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने वक्फ संशोधन बिल को लेकर तमाम सवालों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उठाए गए सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी।
ओवैसी ने हाल ही में कहा था कि उत्तर प्रदेश में 1 लाख 21 हजार वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से 1 लाख 12 हजार के पास दस्तावेज नहीं हैं। इस पर सांसद पाल ने कहा कि तमाम सवालों पर जेपीसी में चर्चा हो रही है। अगर सरकार इस बिल को पास करना चाहती, तो उसके पास लोकसभा और राज्यसभा में पर्याप्त बहुमत है। इस बिल को जेपीसी के पास भेजने का मतलब है कि जेपीसी के सभी 31 सदस्य बिल को गहराई से समझें और अपनी राय प्रस्तुत करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बिल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया था। इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का उचित ढंग से प्रबंधन करना है। सरकार की कोशिश है कि इस बिल के जरिए आम मुसलमानों, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार किया जा सके।
वक्फ संशोधन बिल पर मुस्लिम संगठनों के सुझावों का स्वागत करते हुए पाल ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर सकारात्मक विचार आ रहे हैं, जिन्हें जेपीसी की बैठक में नोट किया जा रहा है और फिर हम अपनी रिपोर्ट उसी आधार पर देंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार वक्फ के खिलाफ कोई गलत कदम नहीं उठाएगी।
जगदंबिका पाल ने जाकिर नाइक के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें जाकिर नाइक ने कहा था कि सरकार वक्फ के खिलाफ अगर कुछ करती है तो बहुत गलत होगा। पाल ने नाइक के बयान पर कहा कि जाकिर नाइक जैसे लोगों के गैर जिम्मेदाराना, फालतू और बेहुदा बयानों से बिल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। स्पीकर ने हमें बिल को समझने के लिए समय दिया है। हम बिल को अच्छे से समझ कर रिपोर्ट पेश करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और समर्थन दोनों होना स्वाभाविक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जब जेपीसी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी, तब सरकार उस बिल को पास करेगी। हमें पूरी उम्मीद है कि बिल सर्वसम्मति से पास होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story