अन्य

वांग यी ने 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग से मुलाकात की

jantaserishta.com
1 Nov 2024 8:30 AM IST
वांग यी ने 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग से मुलाकात की
x
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग से मुलाकात की।
वांग यी ने फिलेमोन की चीन यात्रा का स्वागत किया और फिलेमोन को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में सहायता प्रदान करने और संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग को गहरा करने की इच्छा व्यक्त की।
वांग यी ने जोर देकर कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की महत्वपूर्ण अवधारणा, साथ ही "बेल्ट एंड रोड" के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण और तीन प्रमुख वैश्विक पहलों का प्रस्ताव रखा है। यह वैश्विक शासन और संयुक्त राष्ट्र के काम में चीन की भागीदारी के लिए मौलिक मार्गदर्शन प्रदान करता है और मानव जाति की आम चुनौतियों का समाधान करने में भी योगदान देता है।
उधर, फिलेमोन ने कहा कि चीन बहुपक्षवाद का पालन करता है, संयुक्त राष्ट्र पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण विवाद समाधान की वकालत करता है और विकासशील देशों को निस्वार्थ समर्थन प्रदान करता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक स्थिर और रचनात्मक शक्ति है।
बता दें कि दोनों पक्षों ने सुरक्षा परिषद सुधार जैसे मुद्दों पर भी गहन विचारों का आदान-प्रदान किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story