अन्य

वांग यी ने यूएन सुरक्षा परिषद के उच्च स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

jantaserishta.com
20 Feb 2025 8:42 AM IST
वांग यी ने यूएन सुरक्षा परिषद के उच्च स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की
x
बीजिंग: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश चीन की वकालत के तहत सुरक्षा परिषद ने बहुपक्षवाद का कार्यान्वयन कर वैश्विक शासन सुधारने पर उच्च स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इसकी अध्यक्षता की। यूएन महासचिव गुटेरस ने परिस्थिति से अवगत कराया। इसमें सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत सौ से अधिक देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
वांग यी ने कहा कि वर्ष 2025 यूएन की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ है। पिछले 80 वर्षों में वैश्विक बहुध्रुवीकरण और आर्थिक भूमंडलीकरण का तेज विकास हुआ। इतिहास से साबित है कि परिवर्तन और मुठभेड़ से भरी अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में यूएन केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय तंत्र मानव प्रगति की महत्वपूर्ण गारंटी है। समन्वय और सहयोग पर आधारित बहुपक्षवाद की अवधारणा वैश्विक सवालों के समाधान की सबसे अच्छी योजना है। सहयोग और साझी जीत सही चुनाव है। गहराई से बदल रहे विश्व के सामने वैश्विक दक्षिण को न सिर्फ एक साथ आधुनिकीकरण की ओर बढ़ना चाहिए, बल्कि वैश्विक शासन तंत्र संपूर्ण बनाने में अग्रसर होना चाहिए। हमें सच्चे बहुपक्षवाद का पुनरुत्थान कर अधिक युक्तियुक्त और समुचित वैश्विक शासन व्यवस्था की स्थापना में तेजी लानी चाहिए।
वांग यी ने चीनी पक्ष के चार सूत्री सुझाव पेश किए, जिनमें प्रभुसत्ता की समानता पर कायम रहना, न्याय व निष्पक्षता पर कायम रहना, एकता व समन्वय पर कायम रहना और एक्शन ओरिएंटेशन पर कायम रहना शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story