अन्य

'वागले की दुनिया' के 1000 एपिसोड पूरे, सुमित राघवन बोले- शो की जर्नी हमारे लिए बेहद अहम

jantaserishta.com
11 Jun 2024 1:49 PM IST
वागले की दुनिया के 1000 एपिसोड पूरे, सुमित राघवन बोले- शो की जर्नी हमारे लिए बेहद अहम
x
मुंबई: सोनी सब पर प्रसारित होने वाले शो 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए रिश्ते' के एक हजार एपिसोड पूरे हो चुके हैं। इस मौके को कलाकारों और क्रू ने मिलकर सेलिब्रेट किया। शो के लीड एक्टर सुमित राघवन ने बताया कि हमारा शो भारतीय परिवारों के सपनों, चुनौतियों और खुशियों को दिखाता है।
शो ने लोगों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। यह एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है। इसमें दैनिक समस्याओं को अनोखे ढंग से उठाया जाता है। शो में सुमित राघवन, राजेश वागले के किरदार में हैं।
सुमित ने कहा, "शो की जर्नी का मकसद आम आदमी की रोजमर्रा की कहानियों को बताना था। आज, यह शो भारतीय परिवारों के सपनों, चुनौतियों, खुशियों और रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाता है। ऐसी कहानियों को दिखाना वाकई सम्मान की बात है, जिससे हमारे दर्शक गहराई के साथ जुड़ते हैं।''
उन्होंने कहा, "यह जर्नी हमारे लिए काफी अहम रही है और मैं दर्शकों की ओर से मिल रहे अटूट समर्थन का बेहद आभारी हूं।'' वहीं, वंदना वागले के रोल में नजर आ रही एक्ट्रेस परिवा प्रणति ने कहा, "वंदना के किरदार के जरिए मुझे दर्शकों से सीधे तौर पर जुड़ने का मौका मिला है, ऐसी स्टोरीज को शेयर करने का मौका मिला है जो भारतीय परिवारों के रोजमर्रा की जिंदगियों को दिखाती हैं। यह शो हमेशा से मनोरंजन से कहीं बढ़कर रहा है, यही वजह है कि यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है।''
शो में सखी के किरदार में चिन्मयी साल्वी और अथर्व की भूमिका में शीहान कपाही हैं। 'वागले की दुनिया' सोनी सब पर रात 9 बजे प्रसारित होता है। इस शो की सबसे खास बात यह है कि इसमें कई पीढ़ियों को दिखाया गया है। इसमें आम आदमी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जिन सामाजिक समस्याओं का सामना करता है, शो उन्हीं सब मुद्दों पर प्रकाश डालता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story