अन्य

वीआर तकनीक से फिल्म देखने का तरीका बदल गया

jantaserishta.com
31 March 2025 8:51 AM IST
वीआर तकनीक से फिल्म देखने का तरीका बदल गया
x
बीजिंग: चीन में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीक की हार्डवेयर उद्योग श्रृंखला परिपक्व हो रही है। इससे वीआर फिल्म धीरे से तमाम लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
हाल में चीनी राष्ट्रीय फिल्म ब्यूरो ने वीआर फिल्म के व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देने के बारे में सूचना जारी की। इससे फिल्म प्रबंधन और समर्थन के दायरे में वीआर फिल्म आधिकारिक तौर पर शामिल की गई। चीन में पहला वर्चुअल रियलिटी मल्टीप्लेक्स फ्यूचर सिनेमा कुछ समय पहले शैनशी प्रांत के शीआन शहर में खुला। यह सिनेमाघर संस्कृति और प्रौद्योगिकी को एकीकृत करके दर्शकों को फिल्म देखने का अलग अनुभव प्रदान करता है। फिल्म देखने के तरीके को "स्थिर दृश्य" से उन्नत कर "गतिशील इमर्सिव अनुभव" में बदलता है।
बताया जाता है कि अब वीआर तकनीक का प्रयोग व्यापक तौर पर फिल्म बनाने में किया जाता है। इससे न सिर्फ फिल्म बनाने का समय और लागत कम होगी, बल्कि निर्देशक के अनोखे विचारों को साकार करने में भी मदद मिलेगी।
प्रसिद्ध बौद्धिक संपदा अधिकार विश्लेषण एजेंसी (आईपीआरडेली) द्वारा जारी "वैश्विक वीआर शूटिंग तकनीक के आविष्कार पेटेंट रैंकिंग" में चीनी नवप्रवर्तकों द्वारा वीआर शूटिंग से संबंधित पेटेंट आवेदनों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story