अन्य

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा में 10 जुलाई को मतदान

jantaserishta.com
10 Jun 2024 2:13 PM IST
छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा में 10 जुलाई को मतदान
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। यहां 10 जुलाई को मतदान होगा। यह सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने और सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई है। चुनाव आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक अन्य राज्यों के साथ अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर मतदान 10 जुलाई को होगा।
तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 जून तक नामांकन भरे जाएंगे और नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी। 26 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, मतगणना 13 जुलाई को होगी।
राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान तीन विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इनमें से कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत और बीना से विधायक निर्मला सप्रे भी कांग्रेस छोड़ चुकी हैं। दोनों ने अभी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं। आने वाले दिनों में शिवराज सिंह चौहान भी अपने विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story