अन्य
वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल पर तंज, उनके पास भ्रष्टाचारी विजन है
jantaserishta.com
30 Dec 2024 8:18 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस आरोप पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के पास चुनाव के लिए कोई विजन नहीं होने का आरोप लगाया था। सचदेवा ने कहा, केजरीवाल का भ्रष्टाचारी विजन है।
अरविंद केजरीवाल के भाजपा के पास दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई विजन नहीं होने के आरोप पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के पास इसका विजन है। उन्होंने लोगों को अपना विजन दिखाया कि कैसे गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले में शराब की दुकानें खोली जाती हैं। दलाली और कमीशन से कैसे शीश महल जैसा आलीशान बंगला बनाया जाता है और उसमें अय्याशी का पैसा लगाया जाता है।"
सचदेवा ने कहा, "उन्होंने अपना विजन दिखाया कि कैसे दिल्ली में राह चलते लोग सीवर के ओवरफ्लो और बारिश के पानी में डूबकर मर जाते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचारी विजन है। उनके चेहरे पर भ्रष्टाचारी, कमीशन और दलाली के काले धब्बे हैं। उनकी पार्टी पर वसूलीबाजी का आरोप भी है। आम आदमी पार्टी अपना विजन देख ले, जिसने दिल्ली को बद से बदतर और बदनाम करने का काम किया है।"
'आप' नेता संजय सिंह के आरोप कि भाजपा उनकी पत्नी का वोट कटवा रही है, इस पर सचदेवा ने कहा, "उन पर तुरंत एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। क्योंकि संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने के लिए दो महिलाओं ने आवेदन किया है। इसमें एक का नाम है मधु और दूसरे का सुरेश देवी। अब संजय सिंह को चाहिए कि वह अपनी पत्नी से पूछें कि दोनों महिलाएं कौन हैं, इसका पता करें। उनका पारिवारिक विवाद है, इस बात को संजय सिंह भी जानते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वो खुद इसका षड्यंत्र किए हों।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





