अन्य
अमरोहा में गंगा किनारे बसे गांवों में भरा पानी, बाढ़ के हालात
jantaserishta.com
15 July 2024 9:54 AM IST

x
अमरोहा: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इससे उत्तर प्रदेश में नदियों के आस-पास स्थित गांवों में नदियों का पानी पहुंच गया है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते अमरोहा के तिगरी में गंगा नदी का जलस्तर रोजाना बढ़ रहा है। हरिद्वार बैराज से गंगा नदी में 30662 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लगातार बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर से अमरोहा में गंगा किनारे स्थित खेत जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। पशुओं के लिए चारा लाने में भी किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहम्मदाबाद की रहने वाली भागवती ने बताया कि खेत में पानी भरा है, जिसके चलते हमारी फसल बर्बाद हो गई है। उसने कहा, खेतों में रविवार को पानी भर गया। हर साल हमारा चार से पांच लाख रुपए का नुकसान होता है। वहीं गांवों तक पहुंचने वाली सड़कें भी पानी में डूबी हुई हैं। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर एक ओर से दूसरी ओर जा रहे हैं। मवेशियों पर चढ़कर या फिर तैर कर रास्ता तय कर रहे हैं।
15 जुलाई का तिगरी गंगा का जलस्तर 199.50 सेमी दर्ज किया गया। जबकि यहां गंगा नदी का खतरे का निशान 202.00 सेमी पर है। हालांकि, अभी गंगा नदी का जलस्तर यहां खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





