अन्य

विद्युत रंजन षाड़ंगी बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

jantaserishta.com
3 July 2024 5:00 PM IST
विद्युत रंजन षाड़ंगी बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस
x
रांची: जस्टिस बिद्युत रंजन षाड़ंगी झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अनुशंसा पर इसकी मंजूरी दी है। वह फिलहाल ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है।
जस्टिस षाड़ंगी का कानून की प्रैक्टिस और न्यायाधीश के रूप में 27 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्हें 20 जून 2013 को ओडिशा हाईकोर्ट का जस्टिस नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह ओडिशा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर चुके हैं।
झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे संजय कुमार मिश्र करीब सात माह पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद 29 दिसंबर 2023 को जस्टिस एस. चंद्रशेखर को झारखंड हाईकोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था। अब उनका तबादला राजस्थान हाईकोर्ट कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story