अन्य
किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने दिया इस्तीफा
jantaserishta.com
20 July 2024 8:35 AM IST

x
लखनऊ: किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल को भेजे अपने त्यागपत्र में लिखा कि लोकसभा चुनाव में मनचाहा परिणाम नहीं आने के कारण वह आहत हैं।
सोनम किन्नर ने इससे पहले मीडिया में आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के लोग मुझे काम नहीं करने दे रहे हैं। बोर्ड में घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोच्च है। इससे ही हमारी पहचान है। विभाग में कई अफसर काम नहीं करते हैं। लेकिन, अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। काम नहीं करने वाले अधिकारी मौज कर रहे हैं, जो काम कर रहे थे, वह वेटिंग में हैं।
उन्होंने कहा कि मैं अपने विभाग तक में हो रहे भ्रष्टाचार को नहीं रोक पा रही हूं। अगर मैं जनता का काम ही नहीं करवा पाउंगी, तो मेरे मंत्री पद पर बने रहने का क्या फायदा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बात को दोहराते हुए कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है।
उन्होंने राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में लिखा कि लखनऊ में वर्तमान में हुए सामान्य लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विभिन्न जनपदों/लोकसभा क्षेत्रों के आए परिणामों/प्रदर्शन से आहत होकर हार की जिम्मेदारी लेती हूं। मैं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहते हुए जनता के बीच में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में असफल रही हूं। इस कारण मैं अपनी अंतरात्मा से व्यथित होकर सरकारी पद से त्यागपत्र दे रही हूं।
उन्होंने कहा कि इसके उपरांत मैं भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन में कार्य करती रहूंगी एवं पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगी। कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





