अन्य

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद पर विहिप की मांग, उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे सरकार

jantaserishta.com
23 Oct 2024 5:06 PM IST
जामिया यूनिवर्सिटी विवाद पर विहिप की मांग, उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे सरकार
x
नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दीपावली आयोजन के दौरान हुए हंगामे की निंदा करते हुए सरकार, दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन से उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
आईएएनएस से बात करते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि ज्ञान के केंद्र जामिया विश्वविद्यालय में अज्ञानता, अंधकार और राष्ट्र विरोध का प्रभाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वहां के विद्यार्थी प्रकाश पर्व (दीपावली) तक नहीं मना पा रहे हैं। यह अपने आप में बहुत ही गंभीर और चिंतनीय विषय है।
बंसल ने आगे कहा कि सरकार, दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना फिर से ना हो।
विहिप नेता ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए यह भी कहा कि जामिया के जिहादियों को समझना होगा कि यह विश्वविद्यालय भारत का है, पाकिस्तान या फिलिस्तीन का नहीं है।
उन्होंने जामिया से जिहादी मानसिकता को खदेड़ने को जरूरी बताते हुए सवाल उठाया कि क्या भारत में भारतीय परंपराओं से जुड़े त्योहार को मनाना अपराध है? क्या भारत में दीपावली का त्योहार मनाना प्रतिबंधित हो गया है? क्या भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में रंगोली भी विवाद का कारण बन सकती है?
उन्होंने उपद्रवियों द्वारा 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' और एक धर्म विशेष से जुड़े नारे लगाने पर भी सवाल उठाए। विहिप नेता ने विश्वविद्यालय परिसर से भारत विरोधियों और देश विरोधी मानसिकता को बाहर निकालने की मांग पर भी जोर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story