अन्य
राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण से बहुत निराश हूं: प्रमोद तिवारी
jantaserishta.com
7 Feb 2025 8:41 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी के भाषण को कुंठा से भरा हुआ बताया।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण हताशा और कुंठा से भरा हुआ था, मैं उससे बहुत निराश हूं। लगता है पीएम मोदी के पास अब देश को देने के लिए कोई संदेश भी नहीं बचा है। वे पूरी तरह अपनी सरकार के कामकाज से निराश हैं। इसलिए कांग्रेस को गाली देते रहे। वो क्या करेंगे देश के लिए ये नहीं बता पाए।
वहीं, पीएम मोदी के राज्यसभा में संबोधन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति की आलोचना की और देश को लाइसेंस राज के तहत शासन के इतिहास की याद दिलाई। कांग्रेस तुष्टिकरण की पार्टी है। कांग्रेस लाइसेंस राज की पार्टी है। आज की पीढ़ी के कई लोगों को इस बारे में नहीं पता है। पीएम मोदी के इस भाषण से उन्हें पता चलेगा और समझ आएगा।
बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के दौर में लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर जुबानी प्रहार किए।
पीएम मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं का आदर करना चाहिए था, उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए थी। लेकिन, कांग्रेस ने आजादी के तुरंत बाद ही संविधान निर्माताओं की भावनाओं की धज्जियां उड़ा दी थीं। आजादी के बाद जब देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी और चुनाव तक के लिए स्टॉप-गैप अरेंजमेंट था, तो उस स्टॉप-गैप अरेंजमेंट में जो महाशय बैठे थे, उन्होंने आते ही संविधान में संशोधन कर दिया। चुनी हुई सरकार आने तक का भी इंतजार नहीं किया। उन्होंने 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' को कुचला, अखबारों पर, प्रेस पर लगाम लगा दी और दुनिया में डेमोक्रेट का टैग लगाकर घूमते रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





