अन्य
वेनेजुएला: 'गंभीर अपराधों' के आरोप में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 Oct 2024 11:25 AM IST

x
कराकास: वेनेजुएला में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री पेड्रो टेलेचिया को राष्ट्रीय हितों को खतरा पहुंचाने और "गंभीर अपराध" करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी की घोषणा वेनेजुएला के लोक अभियोजक कार्यालय ने की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को वेनेजुएला के एक आधिकारिक बयान का हवाला देते हुए बताया कि टेलेचिया को "व्यापक वैज्ञानिक जांच" के बाद रविवार सुबह हिरासत में ले लिया गया।
उन पर कई आरोप लगाए गए हैं। टेलेचिया पर एक आरोप यह भी है कि वह सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनी पेट्रोलियोस डी वेनेजुएला एस.ए. (पीडीवीएसए) के "स्वचालित कंट्रोल और कमांड सिस्टम" को संयुक्त राज्य अमेरिका की "खुफिया सेवाओं के नियंत्रण" वाली कंपनी को सौंपने में शामिल थे। पीडीवीएसए देश का एक महत्वपूर्ण सिस्टम है।
बता दें कि टेलेचिया 2023 से 2024 तक पीडीवीएसए के अध्यक्ष भी रहे और इसी साल अगस्त में उन्हें उद्योग और राष्ट्रीय उत्पादन मंत्री नियुक्त किया गया था, जिससे उन्हें पिछले शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





