अन्य

अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

jantaserishta.com
16 Jun 2024 3:37 PM IST
अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत
x
काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के बयान के हवाले से रविवार को बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात प्रांत के बगलान-ए-मरकजी जिले में हुई। वाहन सड़क से उतरकर दाहिनी ओर पलट गया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना के पीड़ितों में बगलान-ए-मरकजी जिले के पुलिस प्रमुख मुल्ला अख्तर मोहम्मद बी. भी शामिल थे। भीड़भाड़ वाली सड़कों पर लापरवाही से वाहन चलाना और खराब हाईवे पर ट्रैफिक सिग्नल का अभाव अफगानिस्तान में दुर्घटनाओं के कुछ कारण हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story