अन्य

'बेबी जॉन' के प्रमोशन के लिए वरुण धवन पहुंचे मुंबई, फिल्म का गाना रिलीज होने की दी जानकारी

jantaserishta.com
15 Dec 2024 8:23 AM IST
बेबी जॉन के प्रमोशन के लिए वरुण धवन पहुंचे मुंबई, फिल्म का गाना रिलीज होने की दी जानकारी
x
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' के गाना 'बंदोबस्त' रिलीज होने के मौके पर शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों और फिल्म पैपराजी के साथ आम लोगों के सवालों के जवाब दिए।
नई दिल्ली स्थित इंपीरियल होटल में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक पिता बनने के बाद खासकर एक पुत्री के पिता के रूप में सामाजिक जिम्मेदारियों और सीमाओं का अहसास होता है।
वरुण धवन ने यह भी बताया कि भारत के विभिन्न स्थानों पर फिल्माई गई यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अन्य फिल्मों से पूरी तरह अलग है, क्योंकि इसमें कहानी की सुंदरता के साथ-साथ रोमांस, प्रतिशोध और विभिन्न घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं, जो फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बनाती हैं। इस मौके पर वरुण धवन ने एक शानदार डांस प्रदर्शन भी किया, जिससे सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
साथ ही इस कार्यक्रम में उन्होंने नया लांच होने वाला गाना भी मौजूद मीडियाकर्मियों को स्क्रीन पर चला कर सुनाया। साथ ही सभी को यूट्यूब पर सर्च करके देखने को कहा।
बता दें कि वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर यह फिल्म 25 दिसंबर को रुपहले पर्दे पर लांच की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने साउथ डायरेक्टर कलीस द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी, प्रिय एटली और ज्योति देशपांडे हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी होंगे।
इस फिल्म का टीजर वीडियो 4 नवंबर को रिलीज किया गया था। फिल्म की आधिकारिक घोषणा 5 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story