अन्य
तीन नए आपराधिक कानून लागू करने पर उत्तराखंड सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
jantaserishta.com
1 July 2024 3:56 PM IST

x
देहरादून: देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो चुके हैं। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।
सीएम धामी ने कहा कि सोमवार से पूरे देश में तीन नए आपराधिक कानून लागू कर दिये गये हैं। आज का दिन काफी ऐतिहासिक है, क्योंकि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जटिल पुराने कानून को सरल किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुराने कानून से न्याय मिलने में काफी परेशानी होती थी। अपराधी सजा से बच जाते थे, पुलिस को परेशानी होती थी, उन्हें ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ती थी। वैसे कानून को भी सरल कर दिया गया है। नए कानून के लागू होने के बाद आम आदमी को अब जल्दी न्याय मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नए कानून के लागू होने को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। बीस करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। उन्होंने पुलिस विभाग और आम जनता को बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।
डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि इस नए कानून के लागू होने से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त होगी। यह कानून दिसंबर 2023 में ही संसद से पारित हो गया था। इसे लागू करने से पहले सभी पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





