अन्य
उत्तर प्रदेश : यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की दर्दनाक मौत
jantaserishta.com
16 March 2025 8:19 AM IST

x
मथुरा: मथुरा में एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
जिले में ये सड़क हादसा मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में 33 वर्षीय खैरुन्निसा (अजहरुद्दीन की पत्नी), जेवर निवासी अश्रु और अलीगढ़ के जहानगढ़ निवासी जैकम शामिल हैं। घायलों में 35 वर्षीय अजहरुद्दीन और 55 वर्षीय अरशद हैं। मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टीम हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
भीषड़ सड़क हादसे की सूचना मिलने पर नौझील थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही, दो अन्य घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने क्षतिग्रस्त हुई कार को साइड करा कर यातायात सुचारु कराया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





