अन्य

उत्तर प्रदेश : बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए हरपाल सिंह

jantaserishta.com
24 Oct 2024 8:39 AM IST
उत्तर प्रदेश : बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए हरपाल सिंह
x
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के नेता हरपाल सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भूपेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज लखनऊ स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित गंगेश्वरी विधानसभा के पूर्व विधायक हरपाल सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।”
उन्होंने आगे कहा, “विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।”
भाजपा में उनके शामिल होने के कदम को राजनीतिक गलियारों में उनकी घर वापसी के रूप में देखा जा रहा है। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वह रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) में शामिल हुए थे। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए। अब बसपा से मोहभंग के बाद उन्होंने एक बार फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। इसे राजनीतिक गलियारों में उनकी घर वापसी के रूप में देखा जा रहा है।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बसपा ने टिकट भी दिया था। लेकिन, उन्हें भाजपा के राजीव तरार के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
राजनीतिक पंडितों के मुताबिक, हरपाल सिंह की दलित समुदाय में गहरी पैठ है। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा दलित बाहुल्य इलाके से चुनावी मैदान में उतार सकती है।
हरपाल सिंह के भाजपा में शामिल होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story