अन्य
उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में फर्नेस कारोबारी अमित गोयल के घर सीबीआई की रेड
jantaserishta.com
8 Aug 2024 5:07 PM IST

x
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक फर्नेस कारोबारी अमित गोयल के घर पर गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छारेमारी की है। केंद्रीय एजेंसी ने एक बैंक फर्जीवाड़ा मामले में यह कार्रवाई की है।
प्रदेश के अलीगढ़ जिले में फर्नेस कारोबारी अमित गोयल के घर पर आज सुबह से ही सीबीआई की रेड जारी है। सीबीआई की टीम जयपुर से यहां पहुंची है। यूनियन बैंक के महाप्रबंधक की शिकायत के बाद उनके घर पर छापेमारी हुई है।
पूरी कार्रवाई बन्ना देवी थाना क्षेत्र में हो रही है। कारोबारी के घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। कारोबारी के परिवार वालों को घर में ही रखा गया है। सीबीआई की टीम कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर संजीव कुमार ने फर्नेस कारोबारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उन पर फर्जीवाड़ा और षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था।
दिल्ली की एक अदालत ने वारंट जारी करते हुए जयपुर सीबीआई एसएसपी संजय दुबे को छापेमारी की अनुमति दी। इसके बाद 10 सदस्यीय सीबीआई टीम कारोबारी के घर की तलाशी ले रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





