अन्य

जगन्नाथ मंदिर पहुंचें उत्कर्ष शर्मा, भक्ति में डूबे दिखे ‘गदर’ स्टार

jantaserishta.com
19 Nov 2024 2:57 PM IST
जगन्नाथ मंदिर पहुंचें उत्कर्ष शर्मा, भक्ति में डूबे दिखे ‘गदर’ स्टार
x
मुंबई: सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ के अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा जल्द ही 'वनवास' में दिखेंगे। फिल्म के सफल होने की कामना करते हुए वो पुरी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।
अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए, जिसमें वह हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। स्टोरी सेक्शन में उन्होंने ओडिशा की ओर उड़ान भरने की खुशी जाहिर की है तो दूसरे में सूर्य की किरणों से नहाए बीच को दिखाया है।
तीसरी क्लिप में ‘तारा सिंह’ के बेटे ट्रेडिशनल वियर में दिख रहे हैं। इसके बाद वह मंदिर के पास हाथ जोड़े कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं। अभिनेता के साथ उनकी मां और बहन भी दिखीं।
उत्कर्ष शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ से बाल कलाकार के रूप में की थी। फिल्म में उन्होंने सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘जीनियस’ में नजर आए। जीनियस का निर्देशन भी उनके पिता अनिल शर्मा ने ही किया था। फिल्म में उत्कर्ष के साथ लीड रोल में इशिता चौहान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का थे। इस बीच उत्कर्ष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही युवा कलाकार अभिनेता नाना पाटेकर के साथ पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। अपकमिंग फिल्म 'वनवास' का टीजर हाल ही में जारी हो चुका है।
फिल्म की शूटिंग देश के कई हिस्सों के साथ धर्मनगरी वाराणसी में भी हुई है। सोशल मीडिया पर टीजर शेयर कर मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "कुछ कहानियां हमें अपनों के करीब ले जाती हैं। इस त्योहारी सीजन में भावनाओं के सागर में तैरने के लिए तैयार हो जाइए।" ‘वनवास’ के निर्माण के साथ ही उसका निर्देशन और लेखन भी अनिल शर्मा ने किया है। 'वनवास' 20 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story