अन्य

कॉल और मैसेज आते ही यूजर्स को मिलेगी स्पैम की जानकारी: एयरटेल सीईओ

jantaserishta.com
25 Sept 2024 3:54 PM IST
कॉल और मैसेज आते ही यूजर्स को मिलेगी स्पैम की जानकारी: एयरटेल सीईओ
x
गुरुग्राम: एयरटेल की ओर से बुधवार को स्पैम कॉल और मैसेज रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल लॉन्च किया गया है। इस एआई टूल के माध्यम से कॉल और मैसेज के आते ही यूजर्स को स्पैम का पता लग जाएगा।
कुछ दिनों पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम कॉल और मैसेज रोकने का सख्त आदेश दिया गया था। एयरटेल के प्रबंधक निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "इस एआई टूल के माध्यम से आसानी से 99.5 स्पैम मैसेज और 97 प्रतिशत स्पैम कॉल को पहचाना जा सकता है।"
उन्होंने एआई मॉडल के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे नेटवर्क में प्रतिदिन 1.5 अरब मैसेज और 2.5 अरब कॉल आते हैं। इस एआई मॉडल के माध्यम से हम 2 मिली सेकंड में हर मैसेज और कॉल को ट्रैक करके 250 पैरामीटर पर परख कर बता सकते हैं कि कॉल और मैसेज स्पैम है या नहीं।"
विट्टल ने बताया कि एयरटेल की ओर से इस एआई मॉडल पर करीब एक साल से काम किया जा रहा था। एयरटेल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि इस एआई टूल के आने के बाद जब भी यूजर्स को कोई स्पैम कॉल या मैसेज आएगा, तो उसके डायल पैड पर स्पैम लिखा आएगा। इससे आसानी से यूजर्स स्पैम कॉल और मैसेज की पहचान कर पाएंगे।
विट्टल ने आगे कहा कि डायल पैड पर स्पैम की जानकारी मिलने से यूजर्स सजग हो जाएंगे। ऐसें धोखाधड़ी का भी खतरा कम हो जाएगा। फिलहाल, हम इस एआई टूल के माध्यम से 97 प्रतिशत स्पैम कॉल पहचान कर पा रहे हैं। हमारी कोशिश आने वाले समय में बाकी बचे 3 प्रतिशत को भी कवर करने की है।
आगे कहा कि सभी यूजर्स के लिए यह सर्विस फ्री है और इसके लिए कोई स्पेशल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। इससे पहले ट्राई की ओर से सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया था कि अनवेरीफाइड यूआरएल या एपीके वाले सभी मैसेजेस को 1 सितंबर, 2024 से ब्लॉक कर दिया जाए। फिर बाद में इसकी डेडलाइन को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story