अन्य
यूएस ओपन : शानदार जीत के साथ दूसरे दौर में पेगुला, पाओलिनी और अजारेंका
jantaserishta.com
25 Aug 2025 2:04 PM IST

x
न्यूयॉर्क: चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने मिस्र की मेयर शेरिफ को 6-0, 6-4 से शिकस्त देकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला। अब जेसिका पेगुला का सामना एन्ना ब्लिंकोवा से होगा, जिन्होंने पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में यूलिया स्टारोडुबत्सेवा को 6-3, 6-1 से हराया।
ऐश स्टेडियम में जेसिका पेगुला और मेयर शेरिफ के बीच खेले गए इस मुकाबले में पेगुला ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहला सेट 6-0 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में, शेरिफ ने अपनी लय पकड़ी और अमेरिकी खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर 4-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, पेगुला ने अपनी लय वापस पाते हुए जीत दर्ज की। इस बीच, सातवीं वरीयता प्राप्त जैस्मिन पाओलिनी ने क्वालीफायर डेस्टेनी ऐवा को 6-2, 7-6(4) से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पहला सेट 6-2 से जीतने के बाद, पाओलिनी को दूसरे सेट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को हराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाकर सेट को टाईब्रेकर में पहुंचाया। एक अन्य मुकाबले में न्यूयॉर्क में अपने करियर का 18वां मैच खेल रहीं विक्टोरिया अजारेंका ने कोर्ट नंबर 12 पर अमेरिकी क्वालीफायर हीना इनोउए को 7-6(0), 6-4 से शिकस्त दी। अजारेंका ने दो घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में 35 विनर्स लगाए, जबकि इनोउए के 14 विनर्स थे।
विंबलडन के बाद पहला मैच खेल रहीं अजारेंका ने थकान और मेन ड्रॉ डेब्यू करने वाली खिलाड़ी की चुनौती को पार करते हुए यूएस ओपन में अपनी 49वां करियर जीत दर्ज की। अब दूसरे दौर में उनका सामना अनास्तासिया पावल्युचेंकोवा या दयाना यास्त्रेम्स्का से होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





