अन्य

यूपी पीसीएस की 27 अक्टूबर को होने वाली अधीनस्थ सेवा परीक्षा स्थगित

jantaserishta.com
17 Oct 2024 8:41 AM IST
यूपी पीसीएस की 27 अक्टूबर को होने वाली अधीनस्थ सेवा परीक्षा स्थगित
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आगामी 27 अक्टूबर को होने वाली अधीनस्थ सेवा की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित होगी।
आयोग ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि परीक्षा अब दिसंबर के मध्य में आयोजित की जाएगी। इसमें कहा गया है, "दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाली "सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा-2024" स्थगित की जाती है।"
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपदों से मानक के अनुरूप परीक्षा केंद्र प्राप्त होने पर परीक्षा के आयोजन की तिथि और कार्यक्रम के संबंध में अभ्यर्थियों को शीघ्र ही विज्ञप्ति के माध्यम से अलग से सूचना दी जाएगी।
आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के बारे में कोई कारण नहीं बताया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप हाल के दिनों में लगे हैं। इसलिए अब आयोग पेपर लीक को लेकर काफी सावधानी बरत रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story