अन्य
यूपी : गाजियाबाद पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का किया खुलासा, दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 April 2025 8:49 AM IST

x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में 6 अप्रैल को एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव मिलने के 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट, मृतक का मोबाइल, सिर की कैप, चप्पल और स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।
डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया, "मृतक दीपक, निवासी करावल नगर दिल्ली, 6 अप्रैल को अपने काम के सिलसिले में घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। 9 अप्रैल को उसका शव घिटौरा जंगल के गड्ढों में मिला। पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इन्पुट की मदद से हत्या की जांच शुरू की और महज 24 घंटे में दो आरोपियों अभिषेक और रवि उर्फ कतरु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।"
उन्होंने बताया, "पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अभिषेक ने चौंकाने वाला खुलासा किए। आरोपी ने बताया कि वह अंकुर विहार के एक होटल में हाउसकीपिंग का काम करता है। 6 अप्रैल को दीपक होटल में आया था और उसने शराब पी रखी थी। अभिषेक को भी शराब पिलाई। अभिषेक ने दीपक के पास पैसे और मोबाइल देखकर उसे लूटने की योजना बना ली। 7 अप्रैल को अभिषेक ने दीपक को होटल से नशे की हालत में बाहर निकाला और अपने साथी रवि के साथ मिलकर घिटौरा जंगल ले गया, जहां दोनों ने मिलकर दीपक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।"
वारदात के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। उन्होंने दीपक की बॉडी को गड्ढे में फेंक दिया, मोबाइल को जमीन में दबा दिया और बाइक को झाड़ियों में छिपा दिया। लेकिन पुलिस की तेजी और सतर्कता से ये दोनों ज्यादा दिन तक कानून से बच नहीं पाए। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





