अन्य
यूपी : रिश्वत मांगने का आरोप, स्वास्थ्यकर्मी के निलंबन के निर्देश
jantaserishta.com
23 July 2024 8:52 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के श्रीदत्तागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जीपीएफ के 1.30 लाख रुपए निकलवाने के नाम पर वरिष्ठ सहायक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।
वरिष्ठ सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बीच पैसे के लेन-देन संबंधी बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच एवं आरोपी स्वास्थ्यकर्मी के निलंबन के निर्देश निदेशक (प्रशासन) को दिए हैं।
दरअसल, 21 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बलरामपुर के श्रीदत्तागंज सीएचसी में तैनात वरिष्ठ सहायक सौरभ चंद्र दुबे व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सनी कुमार की बातचीत सामने आई। आरोप है कि वरिष्ठ सहायक द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से रिश्वत मांगी जा रही है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमओ को जांच कमेटी गठित करने एवं आरोपी वरिष्ठ सहायक के निलंबन के निर्देश जारी किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





