अन्य
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि, पीएम मोदी के नेतृत्व को श्रेय
jantaserishta.com
2 April 2025 8:15 AM IST

x
नई दिल्ली: देश के ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आंकड़ों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।
प्रल्हाद जोशी ने एक्स पोस्ट में बताया कि देश का नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र अभूतपूर्व वृद्धि के दौर से गुजर रहा है। यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के सतत ऊर्जा एवं स्वच्छ ऊर्जा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश एक हरित और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर है।
केंद्रीय मंत्री की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता में 18.57 गीगावाट का इजाफा हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 25 गीगावाट तक पहुंच गया है। इस तरह, 34.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि है।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी के इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, "एक शानदार विकास, जो स्थिरता के प्रति हमारे लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है!"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





