अन्य

500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनिक इनोवेशन की आवश्यकता: केंद्रीय मंत्री

jantaserishta.com
23 Feb 2025 8:57 AM IST
500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनिक इनोवेशन की आवश्यकता: केंद्रीय मंत्री
x
नई दिल्ली: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को इंडस्ट्री के पक्षकारों से कहा कि भारत के 500 गीगावाट के रिन्यूएबल एनर्जी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यूनिक इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्री बॉडी इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईईईएमए) द्वारा आयोजित 'एलेक्रामा 2025' कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने देश की आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने में बिजली क्षेत्र के महत्व पर जोर दिया।
लाल ने संबोधन में कहा कि भारत में पावर सेक्टर का भविष्य काफी अच्छा है। हमें उत्पादन बढ़ाने के लिए इनोवेटिव तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी का लाभ उठाने के लिए एंडवास पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, किफायती ट्रांसफार्मर, पावर कन्वर्टर्स, स्मार्ट ग्रिड सॉल्यूशंस विकसित करने की आवश्यकता है।
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, इस सेक्टर को भारत के विकास का इंजन बनाने के लिए इंडस्ट्री और सरकार का संयुक्त प्रयास जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। अगर इंडस्ट्री और सरकार दोनों मिलकर कुशलता से काम करें तो यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
भारत ने 2014 से अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को 2.81 गुना बढ़ाकर 200 गीगावाट कर लिया है।
लाल ने आगे कहा कि इस दौरान भारत ने अपनी सोलर क्षमता को 38 गुना बढ़ाकर 100 गीगावाट से अधिक किया है। यह दिखाता है कि देश तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने देश के ऊर्जा ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क में सुधार के महत्व पर भी जोर दिया और इंडस्ट्री के खिलाड़ियों से ग्रिड को आधुनिक बनाने के लिए गैस इंसुलेटेड स्विचगियर (जीआईएस) सबस्टेशन जैसे उच्च दक्षता वाले उपकरण विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "ई-मोबिलिटी एक बड़ा अवसर है, और उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ परिवहन का समर्थन करने के लिए देश को अधिक बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन, फास्ट चार्जर और वाहन-टू-ग्रिड सिस्टम की आवश्यकता है।"
सरकार निवेशकों को पूर्ण सहायता प्रदान करेगी और उन्हें इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं और पहलों का लाभ उठाना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story