अन्य

सीएम भजनलाल शर्मा की अनोखी पहल, वीरांगना बहनों को भिजवाई राखी

jantaserishta.com
19 Aug 2024 8:20 AM IST
सीएम भजनलाल शर्मा की अनोखी पहल, वीरांगना बहनों को भिजवाई राखी
x
राजसमंद: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन को लेकर एक अनोखी पहली शुरू की है। उन्होंने प्रदेश की वीरांगना बहनों को राखी और उपहार भिजवाये हैं।
राजस्थान के राजसमंद के रहने वाले नारायण लाल गुर्जर, पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। रक्षाबंधन के पर्व पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शहीद की वीरांगना पत्नी मोहिनी देवी गुर्जर को राखी भिजवाई। इस दौरान उपहार में उन्होंने श्रीफल, मिठाई, शॉल और नगद राशि भी भिजवाई। कुंवारिया तहसीलदार ललित कुमार यादव समेत कई कर्मचारियों ने रविवार को वीरांगना के घर जाकर मुख्यमंत्री का उपहार उन्हें भेंट किया।
भू अभिलेख निरीक्षक हरलाल पूर्बिया ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि शहीद सैनिकों के घर भी राखी का पर्व खुशी से मनाए जाए। कर्मचारियों ने वीरांगना को शॉल ओढ़ाकर श्री फल और प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ 2,100 रुपये नगद आदि उपहार भेंट किए।इस दौरान उपजिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, तहसीलदार ललित कुमार यादव, सरपंच रामलाल गुर्जर, पटवारी भूरालाल मीणा भामाशाह भेरूलाल पोखरना, समाजसेवी भंवरलाल गुर्जर, चिराग सोनी, मांगीलाल पालीवाल, शहीद सैनिक की बेटी हेमलता समेत कई लोग मौजूद थे।
बता दें कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। इस खास मौके पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा का तोहफा भी दिया है। इसके तहत रक्षाबंधन के दिन राज्य की महिलाएं प्रदेश भर में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story