अन्य

बुलंदशहर पुलिस और जिला प्रशासन की अनूठी पहल, कांवड़ यात्रियों को पहनाया हेलमेट

jantaserishta.com
2 Aug 2024 10:07 AM IST
बुलंदशहर पुलिस और जिला प्रशासन की अनूठी पहल, कांवड़ यात्रियों को पहनाया हेलमेट
x
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से एक अनूठी पहल की गई। बिना हेलमेट के बाइक पर यात्रा कर रहे कांवड़ियों को हेलमेट पहनाया गया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।
बुलंदशहर देहात एसपी रोहित मिश्रा ने बताया, "शुक्रवार को श्रावण शिवरात्रि है। हरिद्वार और अन्य जगहों से जो कांवड़िए लौट रहे हैं। उनके उत्साह को बढ़ाने और स्वागत के लिए हमने पुष्पवर्षा की। इसके साथ-साथ बाइक पर सवार डाक कांवड़ियों को हेलमेट भी वितरण किया गया। इससे समाज में एक संदेश भी जाएगा। सबसे खास बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। लोगों से अपील है कि त्योहार के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग करें।"
एडीएम बुलंदशहर अभिषेक मिश्रा ने बताया, "जनपद में हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का पालन किया जाता है। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग हर त्योहार को मिलकर मनाते हैं। इसी क्रम में जो कांवड़िये आ रहे हैं, उनके उत्साहवर्धन और स्वागत के लिए हमने पुष्प वर्षा की। इसमें नई पहल करते हुए बाइक यात्रा करने वाले कांवड़ियों को मुफ्त हेलमेट का वितरण किया, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहयोग किया। हमने संदेश देने की कोशिश की है कि यातायात के नियमों का सभी पालन करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।"
बता दें कि शिवरात्रि से एक दिन पहले ही डाक कावंड लेकर दोपहिया वाहनों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में कावड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए बुलंदशहर पुलिस तथा जिला प्रशासन की ओर से अनूठी पहल शुरू की गई। इसमें दोपहिया वाहन चलाकर डाक कांवड़ से गंतव्य तक जाने वाले शिव भक्तों को हेलमेट दिया गया।
हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर बाइक से अपने गांव जा रहे कांवड़ियों ने बताया कि पुलिस की अनूठी पहल से सभी काफी अभिभूत हैं। इस प्रयोग से ना केवल कांवड़ियों का सफर सुरक्षित होगा, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया भी बदलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story