अन्य

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले, 'सबका साथ सबका विकास पर केंद्रित होगा बजट'

jantaserishta.com
23 July 2024 10:28 AM IST
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले, सबका साथ सबका विकास पर केंद्रित होगा बजट
x
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण लगातार सातवीं बार केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी।
पूर्ण बजट से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जो मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास, आपने देखा है कि बजट राष्ट्रहित में आता है और इसी प्रकार से यह बजट आएगा।
इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का बजट भी संसद में आज पेश किया जाएगा। लोकसभा में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट पर बुधवार से चर्चा शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब सदन में 30 जुलाई को दे सकती हैं। रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई और फूड प्रोसेसिंग जैसे बड़े मंत्रालयों की डिमांड और ग्रांट पर चर्चा के लिए पांच-पांच घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
बता दें कि संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी। उन्होंने कहा कि कि जनता ने अपना जनादेश दे दिया है, देश को सकारात्मक विचारों की जरूरत है और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को दलीय हितों से ऊपर उठकर देश के लिए काम करना चाहिए।
ज्ञात हो कि संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस दूसरे संसद सत्र के 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। सत्र में 22 दिनों की अवधि के दौरान 16 बैठकें होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story