अन्य

दिल्ली में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

jantaserishta.com
17 March 2025 8:21 AM IST
दिल्ली में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
x
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए।
मीडिया से बातचीत के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि जब हम इफ्तार के लिए एक साथ बैठते हैं, खाते हैं, बातें करते हैं और अच्छी बातें करते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। मैं न तो किसी के खिलाफ सोचता हूं और न ही बोलता हूं। रमजान के महीने में हमें अच्छी बातें बोलनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश अब्बासी के निमंत्रण पर इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पॉडकास्ट में शामिल होना अच्छी बात है। इस पॉडकास्ट में एक-एक विषय पर बड़ी गहराई से चर्चा हुई है। मुझे लगता है कि सभी को यह सुनना चाहिए।
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी देश के मुसलमानों को भला चाहते हैं। वक्फ संशोधन बिल को लेकर मैं देश के मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि विपक्ष हमेशा सरकार के उन कार्यों की भी आलोचना करता है जो वाकई में जनता के हित में हैं। विपक्ष को अपना काम करना है और हमें अपना काम करना है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर जेपीसी बनी और इस पर विस्तृत चर्चा भी हुई है। हमारी सरकार कोई ऐसा कदम नहीं उठाने जा रही है जिससे मुसलमानों को नुकसान हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story