अन्य
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया सेंट्रल सिल्वर प्लांट का दौरा, कहा-आधुनिक मशीनों से होगा लैस
jantaserishta.com
14 July 2024 8:41 AM IST

x
हाजीपुर: केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी शनिवार को बिहार के हाजीपुर स्थित खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) के सेंट्रल सिल्वर प्लांट (सीएसपी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के कपास से सिल्वर और टेप बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने सीएसपी को आधुनिक मशीनों से लैस करने और प्लांट का उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्लांट जल्द ही आधुनिक मशीनों से लैस होगा।
केंद्रीय मंत्री मांझी ने सीएसपी, हाजीपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्लांट में हो रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही प्लांट के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि केवीआईसी का सेंट्रल सिल्वर प्लांट खादी उद्योग के लिए कच्चा माल तैयार कर उसे विभिन्न खादी संस्थानों को भेजता है। केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग का मंत्री पद संभालने के बाद से ही मांझी उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





