अन्य

समान नागरिक संहिता समय की मांग, इसके न होने से देश को बड़ा नुकसान हुआ : कविंदर गुप्ता

jantaserishta.com
29 Jan 2025 8:21 AM IST
समान नागरिक संहिता समय की मांग, इसके न होने से देश को बड़ा नुकसान हुआ : कविंदर गुप्ता
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के नेता कविंदर गुप्ता ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मंगलवार को आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि देश में बहुत सारे धर्म हैं, सब अपनी-अपनी बात कहेंगे। समान नागरिक अधिकार और समान कानून सभी के लिए होना चाहिए।
कविंदर गुप्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "इस पर संयुक्त संसदीय समिति कार्य कर रही है। यह समिति निर्णय देगी। देश का कानून संविधान के हिसाब से काम करता है न कि धर्म के हिसाब से। देश में बहुत सारे धर्म हैं, सब अपनी-अपनी बात कहेंगे। तो देश ऐसे नहीं चलता है। देश धर्म के हिसाब से चलता है। समान नागरिक अधिकार और समान कानून सभी के लिए होना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "क्या वह शरीयत की सारी चीजें मानते हैं। शरियत में तो बहुत कुछ लिखा हुआ है। लोग अपनी-अपनी सुविधानुसार चीजें बना लेते हैं। इसलिए इस देश में सभी के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकते हैं। समान नागरिक संहिता समय की जरूरत है। समान नागरिक संहिता न होने की वजह से देश को बहुत नुकसान हुआ है। अब हम इसे वहन नहीं कर सकते हैं।"
बता दें कि देश में समान नागरिक संहिता लागू करने या न करने की बहस के बीच उत्तराखंड इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को यूसीसी लागू करते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य राज्य में समानता लाना है। उनका मानना है कि यूसीसी से सभी नागरिकों को समान अधिकार और जिम्मेदारियां मिलेंगी, चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से ताल्लुक रखते हों। इसका मुख्य मकसद विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच समानता सुनिश्चित करना और समाज में एकता को बढ़ावा देना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story