अन्य

पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत त्वरित गति से विश्वस्तरीय, आधुनिक बुनियादी ढांचे से होगा सुसज्जित: नितिन गडकरी

jantaserishta.com
12 Jun 2024 9:28 AM IST
पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत त्वरित गति से विश्वस्तरीय, आधुनिक बुनियादी ढांचे से होगा सुसज्जित: नितिन गडकरी
x
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए दावा किया है कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत त्वरित गति से विश्वस्तरीय, आधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होगा।
केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को ट्रांसपोर्ट भवन पहुंचकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उनके साथ मंत्रालय के दोनों राज्य मंत्री बनाए अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे।
मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि वह मोदी 3.0 में यह भूमिका फिर से सौंपने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत त्वरित गति से विश्व स्तरीय, आधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होगा।
उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज ही आंध्र प्रदेश रवाना होने वाले हैं। इसके बाद वह ओडिशा जाकर भाजपा के विधायक दल के नेता चुने गए मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story