अन्य
परिसीमन की आड़ में भाजपा खुद के हिसाब से पॉलिटिकल मैप बनाने की कोशिश कर रहीः संजय राउत
jantaserishta.com
15 April 2026 12:57 PM IST

x
नई दिल्ली: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने महिला आरक्षण विधेयक, परिसीमन, बिहार के नए मुख्यमंत्री, अशोक मित्तल के आवास पर ईडी की छापेमारी और महाराष्ट्र में ऑटो व टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य करने पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए प्रतिक्रिया दी।
महिला आरक्षण विधेयक पर संजय राउत ने कहा, "महिला आरक्षण, राजनीतिक आरक्षण या महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने की कोई जरूरत नहीं है। कोई भी पार्टी इसका विरोध नहीं करेगी। न कांग्रेस, न हम और न ही कोई अन्य पार्टी इसका विरोध करेगी। वहीं, महिला आरक्षण के आड़ में जो परिसीमन का खेल चल रहा है, वह बहुत गंभीर है। भाजपा अपने अनुसार पॉलिटिकल मैप बनाने की कोशिश कर रही है। उत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों के बीच भाजपा ने मतभेद पैदा कर दिया है। दक्षिण के राज्यों को कमजोर बना दिया है। दो-चार राज्यों की ताकत इतनी बढ़ा दी है कि वही देश की राजनीति तय करेंगे। इससे देश में अराजकता फैल जाएगी और हमेशा संघर्ष जारी रहेगा।"
विपक्षी नेताओं की बैठक पर संजय राउत ने कहा, "आज विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक है। सभी विपक्षी दल इसमें शामिल होंगे और हम वहीं अपनी रणनीति तय करेंगे।" सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर राउत ने कहा, "यह उनका बहुत पुराना सपना था और अब यह पूरा हो गया है। उन्हें अब एक सम्राट मिल गया है, जो अच्छी बात है।"
अशोक मित्तल के आवास पर ईडी की छापेमारी संजय राउत ने कहा, "प्रधानमंत्री का यह पुराना खेल है और खेलते रहेंगे।" महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी बोलना अनिवार्य किए जाने पर कहा, "महाराष्ट्र ही नहीं हर राज्य में स्थानीय भाषा बोलनी चाहिए।"
इसके पहले मंगलवार को आई-पैक प्रकरण पर उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सभी लोग चुनाव की तैयारियों में बिजी हैं। ऐसी स्थिति में ईडी ने भाजपा के विरोधियों पर यह कार्रवाई की है लेकिन पश्चिम बंगाल में जीत ममता बनर्जी की ही होगी। प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से उनके अनुकूल बनी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





