अन्य
भरतपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो खाई में पलटी, तीन की मौत, पांच घायल
jantaserishta.com
7 March 2025 8:15 AM IST

x
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। डीग-भरतपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को डीग सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, तीन से अधिक घायलों को बेहतर इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया गया, जबकि दो घायलों का इलाज डीग सीएचसी में चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में कुल आठ लोग सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पता चला कि वाहन में सवार लोग शादी में जा रहे थे। गाड़ी अलवर से किरावली आगरा के लिए निकली थी, तभी वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गए और कुछ घायल हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





