अन्य

रूसी हमलों से फिर दहला यूक्रेन, राजधानी कीव में सुनाई दी धमाकों की आवाज

jantaserishta.com
6 Aug 2024 9:27 AM IST
रूसी हमलों से फिर दहला यूक्रेन, राजधानी कीव में सुनाई दी धमाकों की आवाज
x
कीव: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार को एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले की चेतावनी जारी करने के थोड़ी देर बाद ही एक साथ कई विस्फोटों की आवाज सुनाई दी गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के खतरे के बीच हाई-स्पीड टारगेट राजधानी कीव क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि राजधानी कीव में वायु रक्षा प्रणाली काम कर रही है।
जून महीने में यूक्रेन की सेना ने रूसी सीमा क्षेत्र बेलगोरोड में बम बरसाए थे, जिसमें सात लोग मारे गए। लगभग 2 साल से यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ी हुई है। यूक्रेन ने बीते महीने जुलाई में मार्शल लॉ की अवधि नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया था। यूक्रेन की संसद ने देश में मार्शल लॉ को 9 नवंबर तक बढ़ाया। मार्शल लॉ की अवधि बढ़ाने का समर्थन 450 में से 339 सांसदों ने किया। ज्ञात हो कि रूस के साथ युद्ध के मद्देनजर यूक्रेनी संसद ने फरवरी 2022 में मार्शल लॉ लागू किया था और लामबंदी की घोषणा की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story