अन्य

युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से हराया

jantaserishta.com
6 Jun 2024 11:27 AM IST
युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से हराया
x
गयाना: अनुभवी स्पिनर फ्रैंक नसूबूगा की दमदार गेंदबाजी के दम पर युगांडा ने गुरुवार को टी 20 वर्ल्ड कप में पापुआ न्यू गिनी पर तीन विकेट से जीत दर्ज की। अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही युगांडा ने टूर्नामेंट का पहला मैच जीतकर अपने इस सफर की शानदार शुरुआत की।
गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में युगांडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। जवाब में पापुआ न्यू गिनी की पूरी टीम 77 पर सिमट गई। वहीं, युगांडा की ओर से अल्पेश रामजानी, जुमा मियागी, कॉसमास क्यवुता और फ्रैंक नसूबूगा को 2-2 विकेट मिले।
हालांकि, एक छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा ने भी महज 26 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इस चेज में युगांडा के लिए सबसे अहम भूमिका रियाज़त अली शाह ने निभाई, जिन्होंने 56 गेंदों पर 33 रनों की जुझारू पारी खेली।
पापुआ न्यू गिनी ने खराब बल्लेबाजी तो की ही, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने वाइड के 15 रन दिए, जिससे युगांडा के लिए चेज और आसान हो गया। युगांडा ने 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रैंक नसूबूगा ने टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे किफायती स्पेल डालते हुए चार ओवर में चार रन देकर दो विकेट लिए, जिसमें दो मेडन ओवर भी शामिल थे। इससे पहले टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक ने अपने 4 ओवर में 7 रन दिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story