अन्य

कांग्रेस के विशेष सत्र की मांग का उदित राज ने किया समर्थन

jantaserishta.com
15 May 2025 8:35 AM IST
कांग्रेस के विशेष सत्र की मांग का उदित राज ने किया समर्थन
x
नई दिल्ली: सीजफायर और ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के द्वारा संसद के विशेष सत्र की मांग का कांग्रेस नेता उदित राज ने इसका समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता के प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। उन्‍हें ऑपरेशन सिंदूर पर देश की जनता को जानकारी देनी चाहिए।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उदित राज ने कहा कि कारगिल वॉर के बाद भी संसद सत्र बुलाई गई थी और कमेटी भी बैठी थी। उसकी रिपोर्ट संसद में पेश की गई थी।
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्‍तान पर कड़ी कार्रवाई के लिए सभी दल और पूरा देश भारत सरकार के साथ खड़ा था। देश की मांग थी कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। उस समय दो बार ऑल पार्टी मीटिंग हुई, लेकिन उसमें भी प्रधानमंत्री नहीं आए। ऐसे समय में ऑल पार्टी मीटिंग होनी चाहिए और पार्लियामेंट सेशन बुलाना जरूरी है।
अमेरिका की सीजफायर पर मध्‍यस्‍थता पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इस बात की जानकारी देश की जनता को देना चाहिए। लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्‍ट से सीजफायर होने का पता चलता है। ट्रंप ने युद्ध रुकवाया या नहीं रुकवाया यह प्रधानमंत्री क्यों नहीं बताते हैं। प्रधानमंत्री को इस बारे में बात करनी चाहिए।
बता दें कि सीजफायर को लेकर कांग्रेस की मांग है कि इस पर संसद में चर्चा की जाए, इस पर विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विशेष सत्र में सीजफायर और ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी की मांग की है।
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की बात कही थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता की वजह से भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए राजी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story